एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में अभी तक कोविड टीके की 92 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में मंगलवार तक कोविड-19 टीके की 92 करोड़ से ज्यादा खुराक लोगों को दी जा चुकी है ।

देश की खबरें | भारत में अभी तक कोविड टीके की 92 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में मंगलवार तक कोविड-19 टीके की 92 करोड़ से ज्यादा खुराक लोगों को दी जा चुकी है ।

मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 54 लाख से ज्यादा खुराक दी गयी और देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद संख्या बढ़ने की संभावना है।

उसने रेखांकित किया कि टीकाकरण देश के सबसे संवेदनशील वर्ग को कोविड-19 से बचाने की कवायद है और उच्च स्तर पर इसकी लगातार निगरानी और समीक्षा की जाती है।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ जिसमें वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ज्यादा आयु वाले) और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को टीका लगाया गया। देश में 45 साल से ज्यादा आयु वाले सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान एक अप्रैल से शुरू किया गया।

सरकार ने एक मई से टीकाकरण अभियान में विस्तार करते हुए 18 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को टीका लगाना शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).