देश की खबरें | केरल में शाम सात बजे तक 73 फीसदी से अधिक मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिये हुये मतदान में शाम सात बजे तक 73.58 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया । प्रदेश में कुल दो करोड़ 74 लाख मतदाता हैं । भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार यह आंकड़ा प्रारंभिक है ।

तिरूवनंतपुरम, छह अप्रैल केरल में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिये हुये मतदान में शाम सात बजे तक 73.58 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया । प्रदेश में कुल दो करोड़ 74 लाख मतदाता हैं । भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार यह आंकड़ा प्रारंभिक है ।

केरल में कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुये विधानसभा के लिये मंगलवार को सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ । शाम को छह बजे से सात बजे का समय कोविड संक्रमितों एवं पृथक-वास में रहने वाले मरीजों के मतदान के लिये रखा गया था ।

भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि 73.69 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं, 73.48 फीसदी महिला मतदाताओं एवं 37.37 प्रतिशत ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने प्रारंभिक आकलन के अनुसार मतदान किया है।

प्रदेश में दोपहर बाद तक मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और मध्य केरल में बारिश के कारण इसमें कुछ कमी आयी ।

प्रदेश के 140 विधानसभा सीटों के लिये मंगलवार को मतदान कराया गया और इसके लिये राज्य भर में 40,771 मतदान केंद्र बनाये गये थे ।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन (धर्मादम), विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला (हरिपद), वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चांडी (पुथुपल्ली), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन (कोन्नी एवं मंजेश्वरम) एवं मेट्रो मैन ई श्रीधरन (पलक्कड़) दोपहर से पहले मतदान करने वालों में शामिल हैं ।

विजयन के अलावा उनकी कैबिनेट के 11 सहयोगी समेत चुनाव मैदान में कुल 957 उम्मीदवार हैं ।

केरल में 2016 के विधानसभा चुनाव में 77.53 प्रतिशत मतदाना हुआ जबकि 2019 में हुये लोकसभा चुनाव के दौरान 77.84 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था ।

प्रदेश में 2020 में हुये स्थानीय निकायों के चुनाव में 76.2 प्रतिशत मतदान हुआ था ।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड