जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 70 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए आशंका जताई कि मौत का कारण हाइपोथर्मिया हो सकता है।

जमात

उधमपुर/जम्मू, 19 अप्रैल जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ऊंचाई पर स्थित एक गांव में दो बंजारे परिवार की 70 से ज्यादा भेड़ और बकरियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए आशंका जताई कि मौत का कारण हाइपोथर्मिया हो सकता है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को दो घोड़ों समेत 73 जानवर पंचारी के मीर गांव में मरे हुए पाए गए।

एक अधिकारी ने कहा, “उधमपुर के जिला भेड़ पालन अधिकारी की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बारिश से तापमान में कमी आने के कारण हाइपोथर्मिया से जानवरों की मौत हुई। कुछ भेड़ और बकरी तापमान में अकस्मात गिरावट को नहीं झेल पाए।”

अधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा जानवरों का पोस्ट मॉर्टम किया गया है और उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अस्सी हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता और राशन प्रदान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने लगाया 'राजनैतिक और व्यावसायिक साजिश' का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग (Watch Video)

\