देश की खबरें | हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में संदिग्ध परिस्थिति में 70 से ज्यादा गायों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पंचकूला में एक मंदिर से संबद्ध गौशाला में खाद्य विषाक्तता के कारण 70 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर हरियाणा के पंचकूला में एक मंदिर से संबद्ध गौशाला में खाद्य विषाक्तता के कारण 70 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

हरियाणा के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक अधिकारी ने पंचकूला में संवाददाताओं को बताया कि माता मनसा देवी गौधाम में इसके अलावा 30 गायें बीमार अवस्था में मिली।

यह भी पढ़े | Maharashtra MLC Elections 2020: अभिनेत्री उर्मिला बन सकती है महाराष्ट्र विधान परिषद की विधायक? राज्यपाल नियुक्त 12 सीटों के लिए ये नाम चर्चा में.

उन्होंने बताया, ‘‘हमने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन प्रारिंभक नजर में खाद्य विषाक्तता का मामला लगता है।’’

गौशाला के महाप्रबंधक (मानद) रवींद्र चिहगल ने बताया कि कुछ गायों के बीमार होने का पता चलने पर मंगलवार को पशु चिकित्सक को बुलाया गया था ।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जो रिपोर्ट मिली उसमें कहा गया कि खाद्य विषाक्तता के कारण गायों की मौत हुई । लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि यह गायों को दिए गए चारा के कारण खाद्य विषाक्तता का मामला नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि मंदिर आने वाले कुछ श्रद्धालु खाना लाए होंगे जिसे उन्होंने गायों को दिया होगा ।’’

फिलहाल शहर से बाहर चिहगल ने बताया कि दो अलग शेड में गायों की मौत हुई।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे यहां करीब सात शेड हैं जिनमें करीब 1400 गायें हैं। केवल दो शेड में गायों की मौत हुई है।’’

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और पंचकूला से भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने गौशाला का दौरा किया और कहा कि घटना से वह काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी जांच कराएंगे कि कहां पर चूक हुई जिस कारण से यह घटना हुई। इस घटना से सबक लेकर हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\