UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 64 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, सोमवार को 55 सीटों पर डाले गए थे वोट
उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों के 55 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ.
Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों के 55 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार सहारनपुर में 71.13 प्रतिशत, बिजनौर में 65.91, मुरादाबाद में 67.26, संभल में 62.87, रामपुर में 64.26, अमरोहा में 71.98, बदायूं में 59.24, बरेली में 61.67 और शाहजहांपुर में 59.34 प्रतिशत मतदान हुआ.
आयोग के अनुसार सभी नौ जिलों में औसतन 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ. इन्हीं जिलों में 2017 के विधानसभा चुनाव में औसतन 65.53 फीसदी और 2019 के लोकसभा चुनाव में 63.13 फीसदी मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 62.4 फीसदी मतदान हुआ था. यह भी पढ़े: UP Election 2022: दूसरे चरण में 64 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज, सोमवार को 55 सीटों पर हुई थी वोटिंग
An estimated 64.42 per cent voting was recorded in second phase of assembly elections in 55 constituencies spread over nine districts in Uttar Pradesh: Election Commission
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2022
दूसरे चरण का अंतिम मतदान प्रतिशत सोमवार देर रात तक चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किया जा सका था. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने सोमवार देर शाम बताया था कि शाम पांच बजे 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

