एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6,000 से अधिक मामले, 51 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 51 संक्रमितों की मौत हुई। अकोला मंडल में मामलों में इजाफा हुआ है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6,000 से अधिक मामले, 51 की मौत

मुंबई, 23 फरवरी महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 51 संक्रमितों की मौत हुई। अकोला मंडल में मामलों में इजाफा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को 5210 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को 6218 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 21,12,312 हो गए।

राज्य में 10 फरवरी के बाद दैनिक मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र में 51 संक्रमितों की मौत हुई है जिसके बाद मृतक संख्या 51,857 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि 51 में से 32 मौतें बीते 48 घंटे और 12 मौतें बीते हफ्ते में हुई हैं। शेष सात मौतें पिछले हफ्ते से पहले वाली अवधि में हुई हैं।

विदर्भ में अकोला मंडल में सबसे ज्यादा 1392 मामले सामने आए जबकि मुंबई मंडल में 1250 मामलों की पुष्टि हुई है।

अकोला मंडल में अमरावती, यवतमाल, बुलढाना, वाशिम और अकोला जिले आते हैं। यह महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए केंद्र के तौर उभर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर में 643 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 3,20,532 हो गए हैं जबकि आठ और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 11,454 पहुंच गई है।

पुणे मंडल में भी मुंबई मंडल से अधिक मामले सामने आए हैं जहां 1288 लोगों के संक्रमित होने का पता चला है। पुणे मंडल में कुल मामले 5,17,760 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 11,716 हो गई है।

अकोला मंडल में अमरावती महानगरपालिका के तहत आने वाले इलाकों में 515 नए मामले आए हैं जबकि जिले के अन्य हिस्सों में 271 मरीजों की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अकोला शहर में 121, यवतमाल में 165 और बुलढाणा में 161 मामले आए हैं।

महाराष्ट्र में 53,409 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 20,05,851 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

फिलहाल 2,79,288 लोग घर में पृथक-वास में हैं जबकि 2484 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).