देश की खबरें | भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 52.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी :स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराक 52.89 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराक 52.89 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
शाम सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को 50 लाख से अधिक (50,77,491) खुराक दी गई।
मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष आयु समूह में 27,83,649 लोगों को प्रथम खुराक और 4,85,193 को दूसरी खुराक दी गई।
इसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु समूह में कुल 18,76,63,555 लोगों को प्रथम खुराक और 1,39,23,085 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
पांच राज्यों--मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश-- ने 18 से 44 वर्ष आयु समूह में एक करोड़ से अधिक खुराक दी है।
मंत्रालय ने रेखांकित किया कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयुवर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।
टीकाकरण के 209वें दिन बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीके की 50,77,491 खुराक दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

