देश की खबरें | भारत में अभी तक 50.62 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में अभी तक कोविड-19 टीके की 50.62 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
नयी दिल्ली, सात अगस्त देश में अभी तक कोविड-19 टीके की 50.62 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय की तरफ से शाम सात बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 50 लाख से अधिक खुराक दी गई।
मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 27,55,447 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई और 5,08,616 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत होने के बाद 18 से 44 वर्ष तक के कुल 17,54,73,103 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,18,08,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस उम्र वर्ग में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।
मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयु वर्ग में दस लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण के 204वें दिन टीके की 50,00,384 खुराक दी गई जिनमें से 36,88,660 लाभार्थियों को पहली खुराक और 13,11,724 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।
अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।
मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान की निगरानी उच्चतम स्तर पर लगातार की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

