देश की खबरें | वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद 5.03 लाख से ज्यादा भारतीय वतन लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सात मई से शुरू हुए ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत 5.03 लाख से अधिक भारतीय वतन लौटे हैं ।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सात मई से शुरू हुए ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत 5.03 लाख से अधिक भारतीय वतन लौटे हैं ।

इस अभियान के तहत 137 देशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को लाया गया । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में अगले 48 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने की अपील- हाई टाइड के कारण समुद्र से रहें दूर.

मंत्रालय ने बताया, ‘‘शुरू में सिर्फ दो लाख फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य था लेकिन इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है ।’’

अभियान का पहला चरण सात मई से 15 मई तक चला । मिशन के तहत वापसी का दूसरा चरण 17 से 22 मई तक चला। हालांकि सरकार ने इस चरण को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: एंबुलेंस सेवा न मिलने से बीच सड़क पर कोविड-19 मरीज ने तोडा दम.

तीसरा चरण 11 जून से दो जुलाई तक चला ।

एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मिशन शुरू होने के बाद से 137 देशों से कुल 5,03,990 भारतीय वतन लौटे हैं ।

सबसे ज्यादा केरल में 94,085 लोग आए । इसके बाद उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्रप्रदेश में लोग लौटे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\