देश की खबरें | कोविड-19 टीके की अब तक 38.50 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई: सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में अब तक कोविड-19 टीके की 38.50 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई देश में अब तक कोविड-19 टीके की 38.50 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के 15,49,982 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई, जबकि मंगलवार को 1,19,121 को दूसरी खुराक दी गई।
एक मई को टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के 11,59,50,619 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है और 40,19,089 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या 38,50,19,469 है।
मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी गई है।
उसने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

