देश की खबरें | खराब मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 360 से अधिक सड़कें बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 360 से अधिक सड़कें अब भी बंद हैं।
शिमला, आठ मार्च हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 360 से अधिक सड़कें अब भी बंद हैं।
शिमला स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार से राज्य में फिर बारिश हो सकती है।
राज्य के आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, लाहौल और स्पीति में सबसे ज्यादा 285 सड़कें बंद हैं जबकि किन्नौर में 31, चंबा में 24, कुल्लू में 11, शिमला में आठ, मंडी में दो और कांगड़ा जिले में एक सड़क बंद है। इसके अलावा राज्य में 402 ट्रांसफार्मर खराब हैं जबकि 17 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हो गई हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।
राज्य में ऊंचाई वाले कुछ स्थानों और जनजातीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार कल्पा में 1.1 सेमी, सांगला में 0.5 सेमी बर्फबारी हुई।
इस बीच मौसम विज्ञान कार्यालय ने सोमवार से बुधवार तक विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

