देश की खबरें | देश में कोविड-19 की 36.45 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी: स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर में कोविड रोधी टीकों की अब तक 36.45 करोड़ खुराक दी गयी है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय ने इसकी जानकारी दी ।
नयी दिल्ली, सात जुलाई देश भर में कोविड रोधी टीकों की अब तक 36.45 करोड़ खुराक दी गयी है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय ने इसकी जानकारी दी ।
देश भर में टीकाकरण को व्यापक बनाने के लिये 21 जून से नये चरण की शुरूआत की गयी थी।
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे तक 31,04,426 खुराक दी गयी । मंत्रालय नने कहा है कि इनमें से 14 से 44 साल आयु वार्ग के 14,04,816 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,35,166 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी ।
देश भर में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत के बाद से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिला कर 18 से 44 साल आयु वर्ग में 10,62,08,106 लोगों को पहली खुराक और 31,88,078 को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राज्स्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में 18 से 44 साल आयु वर्ग में 50 लाख लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में इस आयु वर्ग में दस लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

