एजेंसी न्यूज

अमेरिका में कोरोना से हाहाकार, 32,000 से अधिक लोगों की हुई मौत

'जॉन्स हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 4,491 लोगों की मौत हुई जो वैश्विक महामारी के कारण एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है. कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है.

अमेरिका में कोरोना से हाहाकार, 32,000 से अधिक लोगों की हुई मौत
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

अमेरिका: 'जॉन्स हॉपकिन्स’ (Johns Hopkins) विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 4,491 लोगों की मौत हुई जो वैश्विक महामारी के कारण एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है. मौत के इन आंकड़ों में वे मामले शामिल हैं जिनमें मौत की वजह कोविड-19 के होने का संदेह है. इन मामलों को पहले के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया था.

इस हफ्ते न्यूयार्क सिटी (New York) ने घोषणा की थी कि मृतक संख्या में 3,778 लोगों की मौत के ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा जिनमें व्यक्ति की मौत की संभावित वजह यह वैश्विक महामारी है. कोविड-19 (Covid-19) के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग: काम आई पीएम मोदी की कूटनीति, अमेरिका ने भारत को 59 लाख डॉलर की स्वास्थ्य सहायता दी

इटली में कोरोना वायरस के कारण 22,170 लोगों, स्पेन में 19,130 लोगों और फ्रांस में 17,920 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में संक्रमण के 6,67,800 से अधिक मामले सामने आए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).