देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गए जबकि 606 लोगों की मौत के साथ अब तक 24,915 लोग जान गंवा चुके हैं।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गए जबकि 606 लोगों की मौत के साथ अब तक 24,915 लोग जान गंवा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 32,695 मामले सामने आए।
इस संक्रामक रोग से 6,12,814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,31,146 लोग अब भी संक्रमित हैं।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 63.25 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’
संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
पिछले 24 घंटे में जिन 606 लोगों की मौत हुई है उनमें से 233 की महाराष्ट्र, 86 की कर्नाटक, 68 की तमिलनाडु, 44 की आंध्र प्रदेश, 41 की दिल्ली, 29 की उत्तर प्रदेश, 20 की पश्चिम बंगाल, 11-11 की जम्मू कश्मीर और तेलंगाना, 10 की गुजरात और नौ लोगों की मध्य प्रदेश में मौत हुई है।
पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा में सात, असम और बिहार में छह-छह, राजस्थान में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, झारखंड में दो जबकि चंडीगढ़, केरल, त्रिपुरा और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

