एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | श्रीलंका में बंदूक हिंसा पर कार्रवाई में 300 से अधिक लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बंदूक हिंसा पर अंकुश लगाने और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से श्रीलंकाई अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कोलंबो के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्र में रात भर के एक समन्वित अभियान के दौरान 300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | श्रीलंका में बंदूक हिंसा पर कार्रवाई में 300 से अधिक लोग गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, पांच जुलाई बंदूक हिंसा पर अंकुश लगाने और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से श्रीलंकाई अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कोलंबो के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्र में रात भर के एक समन्वित अभियान के दौरान 300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि चार जुलाई की रात चलाए गए संयुक्त अभियान में श्रीलंका पुलिस, विशेष कार्यबल, सेना और नौसेना के जवान शामिल थे।

विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थों से संबंधित तथा अन्य अपराधों में शामिल 300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इसमें यह भी कहा गया कि अभियान का लक्ष्य माफिया और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों को खत्म करना है।

यह कार्रवाई बंदूक हिंसा से संबंधित घटनाओं में वृद्धि को लेकर बढ़ती सार्वजनिक चिंता के बीच की गई।

विपक्षी दलों ने दावा किया है कि जनवरी से अब तक बंदूक हिंसा के 60 से अधिक मामलों में 40 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सरकार इन हत्याओं के अधिकतर मामलों के लिए मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल आपराधिक समूहों के बीच आंतरिक विवादों को जिम्मेदार मानती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).