एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में डेंगू के 300 से अधिक नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ रही है और अक्टूबर महीने के पहले पांच दिन में 300 से अधिक नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | दिल्ली में डेंगू के 300 से अधिक नए मामले

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ रही है और अक्टूबर महीने के पहले पांच दिन में 300 से अधिक नए मामले सामने आए।

इस साल पांच अक्टूबर तक दर्ज कुल 1,258 मामलों में से 693 मामले सिर्फ सितंबर में दर्ज किए गए थे।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल सितंबर के अंत तक डेंगू के 937 मामले दर्ज किए गए थे। उसके बाद अक्टूबर के पहले पांच दिन में 321 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही नगर में वेक्टर जनित बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,258 हो गई।

एक जनवरी से पांच अक्टूबर की अवधि के दौरान दर्ज मामलों की यह संख्या 2017 के बाद से सबसे अधिक है। 2017 में यह संख्या 2,564 थी। 2015 में, दिल्ली में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था और अक्टूबर में मामलों की संख्या 10,600 से अधिक हो गई थी।

इस साल अब तक इस बीमारी से किसी की मौत होने की खबर नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल पांच अक्टूबर तक मलेरिया के 153 और चिकनगुनिया के 28 मामले सामने आए हैं।

निगम ने कहा है कि वह डेंगू के प्रसार पर काबू के लिए अभियान चला रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).