देश की खबरें | दिल्ली में एक दुकान से 30 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के डाबरी क्षेत्र की एक दुकान से 30 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे बरामद किये गए और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली के डाबरी क्षेत्र की एक दुकान से 30 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे बरामद किये गए और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में सभी नेताओं पर भारी पड़े लालू के ‘लाल’.

उन्होंने कहा कि गश्त लगा रहे दो पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि डाबरी के राजा पुरी क्षेत्र की एक दुकान में अवैध पटाखे रखे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर शुक्रवार को दुकानदार राकेश बंसल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Manipur Bypolls 2020: मणिपुर विधानसभा उपचुनाव के पहले 5 घंटों में 40 प्रतिशत मतदान हुए.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि दुकान पर पहुंचने पर पुलिस को 34.6 किलोग्राम अवैध पटाखे मिले।

पुलिस ने कहा कि दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में डाबरी पुलिस थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\