देश की खबरें | असम में बाढ़ से 3.9 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में 3.90 लाख से अधिक लोगों का बाढ़ की विभीषिका से जूझना जारी है और राज्य के समग्र हालात अब भी गंभीर हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुवाहाटी, 22 जून असम में 3.90 लाख से अधिक लोगों का बाढ़ की विभीषिका से जूझना जारी है और राज्य के समग्र हालात अब भी गंभीर हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश कम होने से बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन 19 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और आंधी से मरने वालों की संख्या 37 पर पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता है।
कामरूप, तामुलपुर, हैलाकांडी, उदलगुरी, होजाई, धुबरी, बारपेटा, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, बोंगाईगांव, बक्सा, करीमगंज, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, दरांग, बाजाली, नागांव, कछार और कामरूप महानगर जिलों में शुक्रवार शाम तक कुल 3,90,491 लोग प्रभावित थे।
बाढ़ प्रभावितों की संख्या बृहस्पतिवार को 4.09 लाख तक पहुंच गई थी जिसमें अब मामूली रूप से कमी आई है, हालांकि प्रभावित जिलों की संख्या अब भी उतनी ही है।
करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित जिला है, यहां 2.40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
शुक्रवार की शाम तक की खबरों के अनुसार, धरमतुल में कोपिला, बीपी घाट में बराक और करीमगंज में कुशियारा जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।
राज्य में 100 से अधिक राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें 15 हजार से अधिक प्रभावितों ने शरण ली है। इसके अलावा 125 राहत वितरण केंद्र भी कार्य कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

