देश की खबरें | देश में 3.86 करोड़ से अधिक लोगों ने समय सीमा के भीतर कोविड टीकों की दूसरी खुराक नहीं ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर में 3.86 करोड़ से अधिक लोगों ने तय समय सीमा के अंदर कोविड टीकों -कोविशील्ड और कोवैक्सीन - की दूसरी खुराक नहीं ली है । सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पूछे गये सवाल में यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त देश भर में 3.86 करोड़ से अधिक लोगों ने तय समय सीमा के अंदर कोविड टीकों -कोविशील्ड और कोवैक्सीन - की दूसरी खुराक नहीं ली है । सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पूछे गये सवाल में यह जानकारी दी है।

कोविन पोर्टल पर मौजूद सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर तक 44,22,85,854 लोगों को पहली खुराक जबकि 12,59,07,443 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है ।

कार्यकर्ता रमन शर्मा ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सरकार से यह जानना चाहा था कि देश में ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने कोविशील्ड अथवा कोवैक्सीन की पहली खुराक ले ली है लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीरत दूसरी खुराक नहीं ली है ।

इस सवाल के जवाब में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के कोविड-19 टीका प्रशासन प्रकोष्ठ ने कहा कि इसने कोविशील्ड की दूसरी खुराक 84-112 दिन के भीतर जबकि कोवैक्सीन की दूसरी खुराक 28-42 दिन के भीतर लेने की सिफारिश की है ।

जवाब में कहा गया है कि टीके की पहली खुराक लेने के बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि के अंदर कोविशील्ड की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लोगों की संख्या 17 अगस्त 2021 तक कोविन पोर्टल के अनुसार 3,40,72,993 है ।

इसमें यह भी कहा गया है कि कोविन पोर्टल के अनुसार 17 अगस्त तक निर्धारित समय सीमा के भीतर कोवैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं लेने वाले लेागों की संख्या 46,78,406 है ।

इसमे कहा गया है, ‘‘ टीकों की पहली खुराक ले चुके लाभार्थियों को तय समय सीमा के अंदर दुसरी खुराक लेने के लिये अनुशंसा की जा चुकी है।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि एक ही टीके की दोनों खुराक अनिवार्य है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान