लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में दिल्ली में 2,800 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए: पुलिस
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने) के तहत 125 मामले दर्ज किए गए।
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर शनिवार को 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 2,861 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने) के तहत 125 मामले दर्ज किए गए।
इसने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के उचित निर्देशों के अनुपालन का लोगों का दायित्व) के तहत कुल 2,861 लोग हिरासत में लिए गए हैं और धारा 66 के तहत 241 वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने कहा कि कुल 366 आवागमन पास जारी किए गए।
इसने कहा कि मास्क पहने बिना घर से बाहर निकलने पर 55 मामले दर्ज किए गए हैं।
गत 24 मार्च से लेकर अब तक दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने पर 1,17,584 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

