देश की खबरें | देश में कोविड-19 टीके की 26 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 26 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं।
नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 26 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं।
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 18-44 साल के आयु वर्ग के 13,13,438 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 54,375 लोगों को दूसरी खुराक लगायी गयी।
मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक देशभर में 18-44 साल के आयु वर्ग के 4,49,87,004 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 8,95,517 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।
उसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10-10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है।
मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 26,17,40,273 खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 1,00,78,623 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक जबकि 69,99,669 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम मोर्चा के 1,69,05,708 कर्मियों को पहली खुराक और 89,06,072 कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी है।
इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 7,72,40,865 लोगों को पहली खुराक और 1,21,93,878 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 6,32,64,880 लोगों को पहली खुराक और 2,02,68,057 लोगों को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।
अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, टीकाकरण के 151 वें दिन 15 जून को टीके की 25,68,858 खुराक दी गयीं, जिनमें 21,98,144 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 3,70,714 को दूसरी खुराक दी गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

