देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को 25000 से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम छह बजे तक 25000 से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया और अब तक उनमें से मात्र एक में प्रतिकूल प्रभाव सामने आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम छह बजे तक 25000 से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया और अब तक उनमें से मात्र एक में प्रतिकूल प्रभाव सामने आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि अन्य दिनों की तुलना में आज लाभार्थियों की संख्या कम रही क्योंकि बुधवार को औषधालय आधारित सत्र नहीं लगते हैं।
उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक 45-59 साल उम्रवर्ग में 2489 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 12,637 बुर्जर्गों को टीके की खुराक दी गयी है।
उन्होंने बताया कि 6,808 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी जबकि 1892 अग्रिम मोर्चो कर्मियों एवं 1456 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।
अधिकारियों के अनुसार शहर में शाम छह बजे तक 25,282 लोगों को टीका लगाया गया और उनमें एक में मामूली प्रतिकूल प्रभाव सामने आया।
उन्होंने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को 45 साल से अधिक उम्र के 65 लाख लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का तीसर चरण शुरू होगा। यहां 16 जनवरी को शुरू हुए पहले चरण में 3.6 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाया गया। दूसरा चरण 60 साल से अधिक उम्र के और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

