एजेंसी न्यूज

भारत की शतरंज लीग में भाग लेंगे 25 से ज्यादा ग्रैंडमास्टर

इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें 25 से ज्यादा भारतीय ग्रैंडमास्टर भाग लेंगे।

भारत की शतरंज लीग में भाग लेंगे 25 से ज्यादा ग्रैंडमास्टर

चेन्नई, नौ मई भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी 15 से 17 मई तक ऑनलाइन खेली जाने वाली इंडियनचेस डाट काम लीग में भाग लेंगे जिसमें युवा प्रतिभा आर प्रागनानंधा, डी गुकेश, निहाल सरीन और राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चिंथम्बरम शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें 25 से ज्यादा भारतीय ग्रैंडमास्टर भाग लेंगे।

लीग के आयोजकों ने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सामने लाना है जो टीम प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

लीग के आयुक्त ग्रैंडमास्टर प्रियदर्शन कनप्पन ने कहा, ‘‘मैं अमेरिका में रहता था इसलिये लीग प्रारूप से मैं वाकिफ हूं जहां सभी खेलों में लीग खेली जाती हैं। इसलिये मैं हमेशा सेाचता था कि हम भारत में इस प्रारूप को ला सकते हैं या नहीं और इसी तरह इस लीग का विचार आया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन ने हमारी काफी मदद की क्योंकि खिलाड़ियों के पास बोर्ड प्रतियोगितायें खेलने के लिये कोई जगह नहीं थी इसलिये हम शीर्ष खिलाड़ियों को इस ऑनलाइन लीग प्रारूप में खेलने के लिये मना सके। ’’

टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 40,000 रूपये है और सुकून रिजार्ट द्वारा प्रायोजित लीग के विजेता को 25,000 रूपये दिये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).