देश की खबरें | म्यांमा के 24 हजार से अधिक नागरिकों ने मिजोरम में शरण ली: मख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी देश म्यांमा में सैन्य तख्तापलट होने के बाद 24 हजार से अधिक नागरिकों ने मिजोरम में शरण ली है।

आइजोल, एक मार्च मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी देश म्यांमा में सैन्य तख्तापलट होने के बाद 24 हजार से अधिक नागरिकों ने मिजोरम में शरण ली है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा को बताया कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इस साल 12 फरवरी तक म्यांमा के 24,289 लोग मिजोरम में शरण ले चुके हैं।

पड़ोसी देश के विभिन्न हिस्सों और विशेषकर चिन राज्य में हुईं ताजा झड़पों के चलते मिजोरम आने वाले म्यांमा के लोगों की संख्या में हाल में काफी वृद्धि हुई है।

जोरमथंगा ने कहा कि म्यांमा के नागरिकों को मानवीय आधार पर राज्य सरकार, गैर सरकारी संगठनों, गिरजाघरों, छात्र निकायों और गांव के अधिकारियों द्वारा भोजन, आश्रय व अन्य प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से विस्थापित नागरिकों की मदद करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार के लिए सीधे तौर पर ऐसा करना संभव नहीं है क्योंकि भारत शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''केंद्र हमारी सहायता करता है और बदले में हम म्यांमार के नागरिकों की मदद करते हैं।''

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने और मदद मांगी है।

जोरमथंगा ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है कि म्यांमार से विस्थापित नागरिकों को समस्या का सामना न करना पड़े।

इस बीच, राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि राज्य सरकार ने उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए अब तक 380 लाख रुपये की धनराशि जारी की है।

गृह मंत्री ने एक लिखित उत्तर में कहा, ''इस राशि का उपयोग राहत शिविरों के निर्माण, भोजन, पीने के पानी और कपड़े, विद्युतीकरण, चिकित्सा सहायता और स्वच्छता सुविधाओं के लिए किया जा रहा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\