देश की खबरें | अहमदाबाद जिले के 200 से अधिक छात्र यूक्रेन में फंसे हैं: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद जिले के 205 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों में फंसे हुए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अहमदाबाद, चार मार्च गुजरात के अहमदाबाद जिले के 205 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों में फंसे हुए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अहमदाबाद के कलेक्टर संदीप सागले ने आज ऐसे ही एक छात्र शिवम शर्मा के माता-पिता से मुलाकात की और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटायी।

शिवम के अभिभावकों से यहां राणिप स्थित उनके आवास पर मिलने के बाद सागले ने कहा, "यूक्रेन में फंसे कुल 259 छात्रों में से 54 वापस आ गए हैं और शेष छात्रों को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है।"

गुजरात के विभिन्न हिस्सों से करीब 220 छात्र यूक्रेन से निकाले जाने के बाद पिछले एक सप्ताह में दिल्ली और मुंबई से यहां पहुंचे हैं।

शिवम के पिता बालकृष्ण शर्मा ने कलेक्टर को बताया कि उनका बेटा सीमा पार करके रोमानिया पहुंचा है और वहां भारतीय दूतावास के संपर्क में है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार शर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केंद्र सरकार के प्रयासों से उनका बेटा सुरक्षित घर वापस आ जाएगा। सागले ने मोटेरा के हेमंद पटेल से भी मुलाकात की, जिनकी पत्नी तेजल पोलैंड पहुंचने से पहले यूक्रेन में फंसी हुई थीं। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने भारत वापस आने के बजाय पोलैंड में रहने और काम खोजने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान