देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 200 से अधिक लोगों को पृथक-वास केंद्रों में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक रहस्यमयी बीमारी के चलते जान गंवाने वाले 17 लोगों के परिजनों के संपर्क में आए 200 से अधिक व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर पृथक-वास केंद्रों में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजौरी/जम्मू, 23 जनवरी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक रहस्यमयी बीमारी के चलते जान गंवाने वाले 17 लोगों के परिजनों के संपर्क में आए 200 से अधिक व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर पृथक-वास केंद्रों में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, तीन बहनों समेत चार लोगों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य लोगों को हवाई मार्ग से जम्मू के एक अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बधाल गांव में एक रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले सभी मरीजों में मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को नुकसान के रूप में एक समान लक्षण की पहचान की है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता और स्थानीय विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने रहस्यमयी बीमारी का प्रसार रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए क्षेत्र में चिकित्सा आपातकाल घोषित करने की मांग की।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार को लोगों को बचाने के लिए चिकित्सा आपातकाल लगाने की घोषणा करनी चाहिए।”

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के परिजनों के संपर्क में आए 200 से अधिक लोगों को एहतियाती उपाय के रूप में राजौरी के एक नर्सिंग कॉलेज और जीएमसी अस्पताल में स्थापित पृथक-वास केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पृथक-वास केंद्रों में भेजे गए लोगों में मृतकों के रिश्तेदार, उन्हें अस्पताल ले जाने वाले और उनके जनाजे में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को संक्रमण की शृंखला तोड़ने के लिए गांव से दूर पृथक-वास केंद्रों में ले जाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, गुज्जर मंडी स्थित नर्सिंग कॉलेज की इमारत में बुधवार को स्थापित पृथक-वास केंद्र के चारों ओर बाड़ लगाने के साथ ही कड़ी निगरानी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पृथक-वास केंद्रों में भर्ती किए जाने से पहले सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

अधिकारियों ने कहा कि रहस्यमयी बीमारी से मौतों के मद्देनजर बधाल गांव को बुधवार को निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया और वहां सभी निजी और सार्वजनिक आयोजनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।

उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन लोगों के घर सील कर दिए गए हैं, जिनके यहां मौतें हुई हैं और परिवार के सदस्यों पर भी बिना अनुमति इन घरों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों और प्रभावित परिवारों के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, गांव में सामुदायिक भोज के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बधाल गांव में मोहम्मद फजल, मोहम्मद असलम और मोहम्मद रफीक के परिवार के 13 बच्चों सहित कुल 17 सदस्यों की पिछले डेढ़ महीने में रहस्यमय बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात हवाई मार्ग से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाए गए एजाज की हालत स्थिर है और उसे आपातकालीन आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के बारे में कोई स्पष्ट आकलन किया जा सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि वायु सेना ने जिन तीन मरीजों को जम्मू के अस्पताल पहुंचाया, उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक केंद्रीय टीम तीन परिवारों में हुई 17 मौतों की वजह का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है और 230 से अधिक नमूने विभिन्न संस्थानों में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के नमूनों में ‘न्यूरोटॉक्सिन’ मिलने की पुष्टि के बाद पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने संभावित आपराधिक पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\