देश की खबरें | मधुमेह के 20 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को होता है अन्य बीमारियों का भी डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह के 20 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को हृदय रोग, किडनी, आंख या स्नायु (नर्व) संबंधी कोई ना कोई दीर्घकालिक बीमारी होती है और इनका समय पर पता लगाया जाना चाहिए ताकि इनसे पैदा होने वाले कुप्रभावों को रोका जा सके या उन्हें प्रभावी रूप से टाला जा सके।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह के 20 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को हृदय रोग, किडनी, आंख या स्नायु (नर्व) संबंधी कोई ना कोई दीर्घकालिक बीमारी होती है और इनका समय पर पता लगाया जाना चाहिए ताकि इनसे पैदा होने वाले कुप्रभावों को रोका जा सके या उन्हें प्रभावी रूप से टाला जा सके।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और दिल्ली के गुरु तेगबहादुर (जीटीबी) अस्पताल में एंडोक्रायनोलॉजी विभाग के प्रमुख और निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर एस. वी. मधु ने कार्यक्रम में कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय डायबिटिज फेडरेशन’ द्वारा विश्व मधुमेह दिवस की थीम ‘एक्सेस टू डायबिटिज केयर’ (मधुमेह से बचाव तक पहुंच) रखा गया है जहां सभी देशों से अनुरोध किया गया है कि वे मधुमेह में देखभाल के लिए आवश्यक इंसुलिन, टैबलेट और अन्य चीजों तक सबकी पहुंच सुनिश्चित करें।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) ‘डायलॉग्स इन हेल्थ एंड वेलनेस’ शीर्षक से आजकल मासिक मेडिकल कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है जिनमें सामान्य मेडिकल दृष्टिकोण से बीमारी के लक्षण, बचाव और प्रबंधन तथा हालात पर चर्चा की जाती है।

इस सीरीज का विचार और इसका समन्वय पेशे से माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर अश्वनी कुमार कर रहे हैं।

मधुमेह की समस्या पर जोर देते हुए डॉटक्टर मधु ने कहा, ‘‘यह दुनिया भर में और हमारे देश में भी नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। दुनिया भर में मधुमेह के 50 करोड़ मरीज हैं और भारत में ही 8.5 करोड़ लोग मधुमेह के मरीज हैं। शहरी इलाकों, जैसे दिल्ली में मधुमेह की समस्या ज्यादा विकट और बड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मधुमेह के 20 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को कोई ना कोर्द दीर्घकालिक समस्या, जैसे... हृदय रोग, किडनी, आंख या नर्व से जुड़ी दिक्कतें जरूर हैं। इनका मरीजों, उनके रिश्तेदारों आर देश पर बहुत प्रभाव पड़ता है।’’

डॉक्टर मधु ने मधुमेह के सभी मरीजों को सलाह दी कि वे समय पर और जल्दी इन दिक्कतों की जांच कराएं, ताकि उनका जल्दी पता लग सके और उनसे होने वाली दिक्कतों से बचाव किया जा सके या फिर उन्हें टाला जा सके।

उन्होंने कहा कि रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) और कॉलेस्ट्रॉल पर सख्ती से नियंत्रण रखने से मधुमेह से जुड़ी जटितलाओं से लंबे समय तक बचा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट