एजेंसी न्यूज

भारत में अब तक दो करोड़ से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 2.22 लाख लोगों की मौत

भारत में अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि राहत की बात यह है इन 2 करोड़ लोगों में से 1.66 करोड़ से अधिक कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 3.57 लाख से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 3449 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है.

भारत में अब तक दो करोड़ से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 2.22 लाख लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नई दिल्ली, 4 मई: भारत में अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि राहत की बात यह है इन 2 करोड़ लोगों में से 1.66 करोड़ से अधिक कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 3.57 लाख से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 3449 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है. देशभर में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 34 लाख से अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 24 घंटे के दौरान 3,57,229 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 24 घंटे में ही देशभर में 3449 लोगों की मौत हुई. इसी दौरान 3,20,289 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं. यह भी पढ़ें: देश में पिछले 24 घंटों में 3,57,229 कोरोना के नए मामलें सामने आए, 3,449 लोगों की मौत हुई

मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अभी तक 2 करोड़ 2 लाख 82 हजार 833 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. हालांकि इनमें से 1,66,13,292 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं. वहीं कोरोना के कारण अभी तक पूरे देश में 2,22,408 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं.

कोविड की इस दूसरी लहर के कारण ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मई, 2021 के महीने में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया है. यह निर्णय देशभर के सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा. इसके अलावा ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों को भी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करनी होगी जिनको केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त होती है.

केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के सभी प्रमुखों को संबोधित एक पत्र में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने इन संस्थानों से मई, 2021 के महीने में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया है. हालांकि ऑनलाइन परीक्षाएं जारी रह सकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).