विदेश की खबरें | टेक्सास में बाढ़ के बाद ‘समर कैंप’ से 20 से अधिक लड़कियां लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चिंतित परिजनों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर गुमशुदा लड़कियों के विषय में जानकारी देने की लोगों से अपील की है।
चिंतित परिजनों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर गुमशुदा लड़कियों के विषय में जानकारी देने की लोगों से अपील की है।
केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने बताया कि टेक्सास हिल कंट्री में बारिश के कारण शुक्रवार को कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए।
बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में वर्षों से ‘समर कैंप’ आयोजित किए जाते हैं जहां प्रतिवर्ष हजारों बच्चे आते हैं।
लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि हंट इलाके में ग्वाडालूप नदी किनारे के ‘मिस्टिक कैंप’ की 23 लड़कियां लापता हैं। बचाव दल नाव और हेलीकॉप्टर से उनकी तलाश कर रहे हैं।
दर्जनों परिवारों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सूचना दी है कि उनकी बेटियों का अब तक पता नहीं चला है।
वहीं ‘‘कैंप मिस्टिक’’ ने लड़कियों के परिजन को ईमेल कर कहा है कि जिनसे कैंप ने सीधे संपर्क नहीं किया है,उनकी बच्चियां सुरक्षित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

