Corona Outbreak: देश में पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज हुए, 4,209 लोगों की हुई मौत
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है और अभी 30,27,925 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.63 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 2,27,12,735 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 87.25 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 2,59,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,60,31,991 हो गई. देश में लगातार पांचवे दिन तीन लाख से कम नए मामले सामने आए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 4,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,91,331 हो गई. Corona Outbreak: वैक्सीन की आपूर्ति के लिए डब्लूएचओ ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोवैक्स प्रतिबद्धताओं की याद दिलाई
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है और अभी 30,27,925 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.63 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 2,27,12,735 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 87.25 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है.
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए. वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 20 मई तक कुल 32,44,17,870 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. इनमें से 20,61,683 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).