एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविडरोधी टीके की 138.89 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दी जा रही कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक का आंकड़ा मंगलवार को 138.89 करोड़ (138,89,29,333) को पार कर गया।

देश की खबरें | भारत में कोविडरोधी टीके की 138.89 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं : सरकार

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दी जा रही कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक का आंकड़ा मंगलवार को 138.89 करोड़ (138,89,29,333) को पार कर गया।

आज शाम सात बजे तक टीके की 51,30,949 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था।

देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान को विस्तार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).