एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझा के 1,200 से अधिक रोल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन से पहले एक सप्ताह के अंदर प्रतिबंधित चीनी मांझे के 1,200 से अधिक रोल जब्त किए हैं और राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझा के 1,200 से अधिक रोल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन से पहले एक सप्ताह के अंदर प्रतिबंधित चीनी मांझे के 1,200 से अधिक रोल जब्त किए हैं और राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह की गई कार्रवाई में नायलॉन आधारित चीनी मांझा के 1,226 रोल जब्त किए गए। यह मांझा एक खतरनाक पतंग डोर है, जिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि यह (खासकर त्योहारों के मौसम में) कई लोगों के घायल होने या मौत का कारण बनता है।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई 26 जून को कमला मार्केट में पहली जब्ती के साथ शुरू हुई, इसके बाद 27 जून को उत्तम नगर में और पांच जुलाई को उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और प्रतिबंधित मांझा बेचने और आपूर्ति करने वालों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव कुमार यादव ने कहा, "यह कार्रवाई स्वतंत्रता दिवस से पहले चीनी मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए निवारक अभियान का हिस्सा है, जो इंसानों, पक्षियों और जानवरों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।"

डीसीपी ने कहा कि तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है और इस व्यापार में शामिल बड़े आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).