एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड रोधी टीके की 101.2 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 101.2 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं जिनमें 62 लाख से अधिक खुराक शुक्रवार को लगाई गईं।

देश की खबरें | भारत में कोविड रोधी टीके की 101.2 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं : सरकार

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 101.2 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं जिनमें 62 लाख से अधिक खुराक शुक्रवार को लगाई गईं।

इसने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद इस आंकड़े में वृद्धि होने की उम्मीद है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 18-44 आयु समूह के लोगों को कुल 40,41,65,807 पहली खुराक और 12,24,71,539 दूसरी खुराक लगाई गई हैं।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक कुल 71,21,01,258 पहली खुराक और 30,03,07,997 दूसरी खुराक लगाई गई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार कोविड रोधी टीके की अब तक कुल 1,01,24,09,255 खुराक लगाई जा चुकी हैं जिनमें से 62,58,092 खुराक शुक्रवार को लगाई गईं।

भारत ने कल महामारी के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान के तहत एक अरब खुराक का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी जिसके लिए दुनियाभर से देश को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).