एजेंसी न्यूज

इराक और सीरिया में आतंकवादी संगठन IS के 10 हजार से अधिक आतंकवादी सक्रिय: UN सुरक्षा परिषद

व्लादिमीर वोरोनकोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकी दो देशों के बीच छोटी शाखाओं में आसानी से आवाजाही करते हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह फिर से एकजुट हुआ है और इराक तथा सीरिया जैसे संघर्षरत क्षेत्रों के अलावा कुछ क्षेत्रीय स्थानों पर भी उसकी गतिविधियां बढ़ गई हैं.

इराक और सीरिया में आतंकवादी संगठन IS के 10 हजार से अधिक आतंकवादी सक्रिय: UN सुरक्षा परिषद
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (Photo Credits: Wikimedia Commons)

व्लादिमीर वोरोनकोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) को बताया कि इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकी दो देशों के बीच छोटी शाखाओं में आसानी से आवाजाही करते हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह (जो आईएस, आईएसआईएल और आईएसआईएस के नाम से भी पहचाना जाता है) फिर से एकजुट हुआ है और इराक तथा सीरिया जैसे संघर्षरत क्षेत्रों के अलावा कुछ क्षेत्रीय स्थानों पर भी उसकी गतिविधियां बढ़ गई हैं.

वोरोनकोव ने कहा, "हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि गैर-संघर्ष क्षेत्रों में खतरा कम हुआ है." उन्होंने कहा, "कोविड-19 से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन तथा आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों जैसे कदमों से कई देशों में आतंकवादी समूहों के हमलों का खतरा कम हुआ है." अफ्रीका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम अफ्रीका प्रांत में इस्लामिक स्टेट "आईएसआईएल के वैश्विक दुष्प्रचार का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है और यहां इसके करीब 3500 सदस्य हैं."

यह भी पढ़ें: UN Security Council: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारी मत से चुना गया भारत, फिर बना अस्थाई सदस्य

फ्रांस में आईएसआईएल से प्रेरित तीन हमलों और ब्रिटेन में दो हमलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूरोप में मुख्य खतरा इंटरनेट से प्रेरित, घरेलू आतंकियों को कट्टर बनाये जाने से बढ़ा है. अफगानिस्तान के बारे में वोरोनकोव ने कहा कि आईएसआईएल के सहयोगी ने काबुल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कई बढ़े हमले किए हैं, और वे "पूरे क्षेत्र में अपने प्रभाव को फैलाने के लिए" अफगान क्षेत्र का उपयोग करना चाहते हैं. उन लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं जो अमेरिकी और तालिबान के बीच हाल ही में शांति समझौते का विरोध करते हैं.

वोरोनकोव ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के उस आह्वान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून लागू करने और जगह-जगह फंसे हुए सभी बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को घर वापस लाने की बात की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).