देश की खबरें | शुक्रवार से शुरू हो रहे ओडिशा विधानसभा सत्र के लिए 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा के शुक्रवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए विधानसभा और उसके आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत 125 पुलिस अधिकारियों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 21 सितंबर ओडिशा विधानसभा के शुक्रवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए विधानसभा और उसके आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत 125 पुलिस अधिकारियों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुनील बंसल ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी, एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार और निदेशक आसूचना संजीब पांडा ने डीजीपी को सत्र के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
डीजीपी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सत्र है, जिसके दौरान अनुपूरक बजट रखा जाएगा, इसलिए विधानसभा में और उसके आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है - आंतरिक, परिसर और परिधीय।
उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त सीधे पुलिस आयुक्त की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
उन्होंने बताया कि सत्र के लिए कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ पुलिस बल की 30 प्लाटून (एक प्लाटून में 30 कर्मी शामिल होते हैं) को तैनात किया गया है।
डीजीपी ने कहा कि जब सदन की कार्यवाही चल रही होगी तो विधानसभा की ओर जाने वाली सभी सड़कें आम जनता के लिए बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा, इसके अलावा मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अतिविशिष्ट व्यक्तियों के सदन में सुचारू आवागमन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)