देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के नेहरू प्लेस स्थित मालखाने में आग लगने से 100 से अधिक वाहन जलकर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए गए 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए गए 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने के संबंध में अपराह्न दो बजकर दो मिनट पर फोन आया।

उन्होंने कहा, "शुरू में हमने दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी थीं और बताया गया है कि कुछ संपत्तियां भी जल गई हैं।"

अधिकारी ने बताया कि आग में 100 से अधिक वाहन जल गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

डीएफएस के अधिकारी ने कहा कि आग को पूरी तरह से बुझाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा और मामले की जांच के लिए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

सूत्रों ने बताया कि यह मालखाना दिल्ली यातायात पुलिस का है और यातायात मुख्यालय के अधिकारी प्रभावित वाहनों की संख्या की जांच करने के लिए शीघ्र ही मौके पर पहुंच गए।

आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान