देश की खबरें | ओडिशा में 25 स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कई इलाकों में छह अगस्त से हो रही भारी बारिश के बाद राज्य के कम से कम 25 स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आईएमडी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात अगस्त ओडिशा के कई इलाकों में छह अगस्त से हो रही भारी बारिश के बाद राज्य के कम से कम 25 स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आईएमडी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में कटक जिले के बांकी और नयागढ़ जिले के भापुर में बुधवार को क्रमशः 317 मिलीमीटर और 210 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने कहा कि इसी तरह इस अवधि में खुर्दा जिले के बेगुनिया और बोलागढ़, ढेंकनाल के हिंडोल, सोनेपुर के बिनिका और बिरमहाराजपुर, नबरंगपुर के दबगांव और तेंतुलीखूंटी और कालाहांडी जिले के धरमगढ़, केसिंघा और बारला सहित 17 स्थानों पर 121 से 196 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा, ओडिशा में कुछ अन्य 10 स्थानों पर 95.4 से 115 मिमी तक बारिश हुई।

बारिश के बाद निचले इलाकों मे हुए जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।

बौध जिले के कम से कम 30 गांवों के लोग राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए ,वही सोनपुर जिले के बिरमहाराजपुर ब्लॉक के कुछ गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\