जरुरी जानकारी | अदाणी, एनटीपीसी, रिलायंस समेत 10 से ज्यादा कंपनियां मप्र में चार लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गौतम अदाणी की अगुवाई वाले अदाणी समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक एनटीपीसी समेत 10 से अधिक कंपनियों ने सोमवार को मध्यप्रदेश में करीब चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई।

भोपाल, 24 फरवरी गौतम अदाणी की अगुवाई वाले अदाणी समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक एनटीपीसी समेत 10 से अधिक कंपनियों ने सोमवार को मध्यप्रदेश में करीब चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई।

राज्य के वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

अदाणी ने पंप भंडारण, सीमेंट, खनन, स्मार्ट-मीटर और तापीय ऊर्जा में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की, जबकि रिलायंस ने राज्य में जैव ईंधन परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई।

राज्य के वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ के दौरान अदाणी ने एक नयी स्मार्ट सिटी, एक हवाई अड्डा परियोजना और एक कोयला-गैसीकरण परियोजना में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की।

उन्होंने कहा, "आज मुझे पंप भंडारण, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और तापीय ऊर्जा के क्षेत्रों में 1,10,000 करोड़ रुपये से अधिक के नये निवेश की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ये बहु-क्षेत्रीय निवेश 2030 तक मध्यप्रदेश में 1,20,000 से अधिक नौकरियां पैदा करेंगे।"

अदाणी ने इन परियोजनाओं को ‘मध्यप्रदेश के विकास की साझा यात्रा के मील के पत्थर’ करार देते हुए कहा कि ये परियोजनाएं राज्य को औद्योगिक और आर्थिक तरक्की में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाएंगी।

एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी, इसकी सहायक कंपनियां और संयुक्त उद्यमों में इसके भागीदार मध्यप्रदेश में दो गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

एनटीपीसी राज्य में नये परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के दो स्थलों में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करने पर भी विचार करेगी।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अवादा के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि कंपनी ने राज्य में सौर, पवन और पंप भंडारण तथा बैटरी भंडारण परियोजनाओं और सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा विकसित करने में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।

मित्तल ने कहा,"हम अगले तीन से पांच वर्षों की अवधि में सौर, पवन, पंप स्टोरेज और बैटरी में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।"

अहमदाबाद स्थित टॉरेंट पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में राज्य में 26,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) ने राज्य में आगामी परियोजनाओं के लिए क्रमशः 26,800 करोड़ रुपये और 21,000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई।

ओपीजी पावर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य में बैटरी स्टोरेज सिस्टम, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और हाइब्रिड (एक ही जगह पर सौर और पवन) बिजली उत्पादन के लिए विनिर्माण सुविधा की स्थापना में 13,400 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया।

सनदेव रिन्यूएबल्स के संस्थापक सुनील जैन ने राज्य में 750 मेगावॉट का नया डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 4,330 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की इच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के दिन राज्य ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देशों ने भारत की प्रगति की गति और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बड़ी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है, वहीं राज्य की व्यावसायिक संभावनाओं का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों के लिए भी पर्याप्त निवेश की योजना है।

भोपाल में जारी दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन के मंगलवार को आयोजित समापन समारोह में राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग कंपनियों की प्रतिबद्धताओं की पूरी सूची जारी किए जाने के बाद निवेश का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\