जरुरी जानकारी | बेंगलुरु में 10 लाख से अधिक प्रौद्योगिकी पेशेवर, शीर्ष 12 वैश्विक केंद्रों में शामिलः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राजधानी कहे जाने वाले बेंगलुरु में प्रौद्योगिकी गतिविधियों में संलग्न कार्यबल की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार करने के साथ ही यह शहर शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल हो गया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 27 मई देश की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राजधानी कहे जाने वाले बेंगलुरु में प्रौद्योगिकी गतिविधियों में संलग्न कार्यबल की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार करने के साथ ही यह शहर शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल हो गया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रियल एस्टेट सलाहकार फर्म सीबीआरई ने ‘ग्लोबल टेक टैलेंट गाइडबुक 2025’ रिपोर्ट में दुनिया के 115 बाजारों में वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रतिभा की गतिशीलता पर प्रकाश डाला है। इसमें प्रौद्योगिकी पेशेवरों की उपलब्धता, गुणवत्ता और लागत के आधार पर बाजारों का मूल्यांकन किया गया है।

सीबीआरई ने कहा कि रिपोर्ट में बेंगलुरु को शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया है। अन्य शहरों में बीजिंग, बोस्टन, लंदन, न्यूयॉर्क मेट्रो, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र, सिएटल, शंघाई, सिंगापुर, तोक्यो और टोरंटो शामिल हैं।

सलाहकार फर्म ने कहा, ‘‘बेंगलुरु, बीजिंग और शंघाई के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी प्रतिभा बाजार है, जहां प्रौद्योगिकी पेशेवरों की संख्या 10 लाख से अधिक है। यह बेंगलुरु शहर को वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण नोड बनाता है।’’

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘‘बेंगलुरु का वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरना डिजिटल नवाचार, एआई और उपलब्ध प्रतिभा में भारत की रणनीतिक गहराई को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर जैसे शहरों में समानांतर विकास की कहानी भी सामने आ रही है, जिनमें से प्रत्येक भारत के विविधतापूर्ण और लचीली प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी में अद्वितीय योगदान दे रहा है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में कृत्रिम मेधा (एआई) में महारत रखने वाले पेशेवरों की संख्या भी देश में सबसे अधिक है जो इसे सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क जैसे स्थापित अमेरिकी समूहों के बराबर रखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\