जरुरी जानकारी | भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पहले से अधिक आशावादीः विश्व बैंक प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने सोमवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत और इसकी अर्थव्यवस्था को लेकर वह पहले की तुलना में अधिक आशावादी हैं।

गांधीनगर, 17 जुलाई विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने सोमवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत और इसकी अर्थव्यवस्था को लेकर वह पहले की तुलना में अधिक आशावादी हैं।

जी20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की यहां आयोजित बैठक में शिरकत करने आए बंगा ने संवाददाताओं से कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था इस समय मुश्किल स्थिति में है।

विश्व बैंक की कमान संभालने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बंगा ने कहा, "मैं भारत के लिए आर्थिक नजरिये से अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आशावादी हूं। सच तो यह है कि विश्व अर्थव्यवस्था इस समय मुश्किल हालत में है।.. विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का पूर्वानुमान है कि अगले साल दुनिया के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा।"

बंगा ने डिजिटल ढांचा खड़ा करने में भारत के प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल ढांचे के इर्दगिर्द विकसित ऐप आज लोगों की जिंदगी को आसान बना रहे हैं।

बंगा ने जून की शुरुआत में विश्व बैंक के अध्यक्ष का पद संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान