एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में लगातार दूसरे दिन नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही।

देश की खबरें | अंडमान में लगातार दूसरे दिन नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक
Corona

पोर्ट ब्लेयर, 30 मई अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही।

केंद्र शासित प्रदेश में 28 नए मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,964 हो गयी, जबकि 30 लोग स्वस्थ हुए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 113 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 191 मरीजों का उपचार चल रहा हैं जिनमें से 183 दक्षिणी अंडमान जिले में और आठ मामले उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में कोविड-19 का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है।

कोविड-19 के 30 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,660 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3,85,564 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.81 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 1,25,045 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है, जिनमें से 1,07,682 लोगों को पहली खुराक दी गयी है और 17,363 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).