विदेश की खबरें | वृद्धों की बेहतर देखभाल के लिए अधिक धनराशि ही काफी नहीं, कुछ और प्रयास भी करने होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी, 17 जून (द कन्वरसेशन) लगभग 15 लाख वरिष्ठ नागरिकों को रियायती दर पर देखभाल प्रदान करने की सरकारी योजना खतरे में है, क्योंकि इसके लिए जरूरी वित्तीय प्रावधान कम हो रहे हैं। वृद्ध देखभाल योजना के तहत वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई लोगों को भोजन, परिवहन और घर पर मदद से लेकर 24/7 नर्सिंग और वृद्ध देखभाल घरों में व्यक्तिगत देखभाल तक कई आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती है।

सिडनी, 17 जून (द कन्वरसेशन) लगभग 15 लाख वरिष्ठ नागरिकों को रियायती दर पर देखभाल प्रदान करने की सरकारी योजना खतरे में है, क्योंकि इसके लिए जरूरी वित्तीय प्रावधान कम हो रहे हैं। वृद्ध देखभाल योजना के तहत वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई लोगों को भोजन, परिवहन और घर पर मदद से लेकर 24/7 नर्सिंग और वृद्ध देखभाल घरों में व्यक्तिगत देखभाल तक कई आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती है।

इस हफ्ते, रिजर्व बैंक के गवर्नर फिलिप लोव ने चेतावनी दी कि ऑस्ट्रेलिया विकलांगता सेवाओं, वृद्ध देखभाल और रक्षा जैसी चीजों पर अधिक खर्च करने की राह पर है, जिससे जनता की जेब पर अधिक भार पड़ सकता है। यह बताना कठिन है हम इसके लिए कैसे भुगतान करने जा रहे हैं। उन्होंने एबीसी दर्शकों से कहा कि इस मुद्दे पर देश को चर्चा करने की जरूरत है।

आज जारी एक पेपर में, हम तर्क देते हैं कि वृद्ध देखभाल प्रणाली की स्थिरता के लिए इस तरह की राष्ट्रीय चर्चा की आवश्यकता है।

पेपर इस बारे में गंभीर सवाल उठाता है कि क्या व्यवस्था उन उपायों का इंतजाम कर सकती है जिनकी निम्नलिखित को ठीक करने के लिए जरूरत है: -

- कुछ सेवाओं की वर्तमान अस्वीकार्य गुणवत्ता और सुरक्षा

- घर-आधारित सेवाओं के लिए अपूर्ण मांग

- कम वेतन और कार्यबल की खराब स्थिति और

- घाटे में काम करने वाले प्रदाताओं की उच्च संख्या

इस क्षेत्र पर पहले से ही करदाताओं द्वारा अदा की जाने वाली लागत 27 अरब डॉलर प्रति वर्ष है और यह अर्थव्यवस्था (जीडीपी) का 1.2% है। यह 40 वर्षों के भीतर लगभग दोगुना होकर 2.1% होने की उम्मीद है।

जबकि सब्सिडी वाली सेवाओं की मांग अधिक है और बढ़ रही है, सिस्टम के कई हिस्सों में सुधार की आवश्यकता है। संघीय बजट करदाताओं पर पूरा बोझ डालकर इन समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता है।

एक उदासीन तस्वीर

भविष्य की बात करें तो, वृद्ध देखभाल प्रणाली में अपने आप सुधार होने वाला नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया की आबादी बूढ़ी हो रही है। 2060-61 तक 85 और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या तिगुनी होकर 19 लाख होने का अनुमान है।

यह वृद्ध देखभाल सेवाओं और कर्मचारियों की मांग में वृद्धि करेगा और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी मांग करेगा।

वृद्ध देखभाल को अधिक आकर्षक मजदूरी और शर्तों की पेशकश करके कुशल कर्मचारियों के लिए शेष अर्थव्यवस्था के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इन बढ़ती लागतों को पूरा करने के लिए प्रदाताओं को अधिक धन की आवश्यकता होगी, विशेष रूप से यह देखते हुए कि लगभग 60% वृद्ध देखभाल गृह पहले से ही घाटे में चल रहे हैं।

इसके बावजूद, सरकार के बजट में इस मद पर कोई जोर नहीं दिया गया है, बल्कि 2021 की इंटरजेनरेशनल रिपोर्ट के अनुमान बजट घाटे को दर्शाते हैं और सरकारी कर्ज कम से कम अगले 40 वर्षों तक खिंचता रहेगा।

निराशा को बढ़ाते हुए, हमारे विश्लेषण, और एक्चुअरीज संस्थान का सुझाव है कि वृद्ध देखभाल बजटीय प्रभाव सरकारी अनुमानों से भी अधिक गंभीर हो सकता है।

केवल बजटीय दबाव ही चिंता का विषय नहीं है। चुनौती के अन्य आयामों में शामिल हैं: - कुशल कार्यबल की भविष्य की उपलब्धता - उच्च गुणवत्ता वाले प्रदाताओं और सेवाओं की व्यवहार्यता - सेवा मानकों के साथ सामुदायिक संतुष्टि बनाए रखने की आवश्यकता।

पैसे से अधिक - 4 प्रमुख रणनीतियाँ

हमारा पेपर इन मुद्दों को संबोधित करने के लिए चार व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

1. मांग के स्तर को धीमा करें

अक्सर अनदेखी की जाने वाली पहली रणनीति सब्सिडी वाली वृद्ध देखभाल सेवाओं की मांग में वृद्धि को कम करना है। प्राथमिक देखभाल में ठोस निवेश, जैसे कि नर्स, चिकित्सकों, फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य संबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए अधिक धन, वृद्ध लोगों को उनके स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करने और उनकी स्वतंत्रता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है।

2. सेवाओं और स्वास्थ्य में सुधार

दूसरा तरीका सब्सिडी वाली सेवाओं की मौजूदा श्रेणी की प्रभावशीलता पर करीब से नज़र डालना है। उदाहरण के लिए, अधिक पुनर्स्थापनात्मक देखभाल से अधिक लोगों को अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करने और बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह कुछ चल रही सेवाओं की आवश्यकता को कम कर सकता है और कम समग्र लागत पर जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतर परिणाम दे सकता है।

3. दक्षता और कार्यबल जुड़ाव में सुधार

प्रदाताओं द्वारा सेवा वितरण की दक्षता की भी करीब से जांच की जानी चाहिए। साक्ष्य से पता चलता है कि एक उच्च प्रशिक्षित और व्यस्त कार्यबल अधिक उत्पादक है और देखभाल के बेहतर मानक प्रदान करता है।

4. निजी और सार्वजनिक लागतों को संतुलित करें

अंत में, वृद्ध देखभाल सब्सिडी की निजी और सार्वजनिक लागतों के बीच संतुलन का पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

कई वरिष्ठ आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए एक सुरक्षा तंत्र होना चाहिए जिन्हें देखभाल की आवश्यकता है और वह कम आय पर रह रहे हैं और उनके पास पूंजी भी कम हैं। हालांकि, देखभाल सेवाओं में उपभोक्ता योगदान का कुल स्तर कुल देखभाल लागत के 10% से कम है। राष्ट्रीय बहस को इस बात पर व्यापक सहमति बनाने की आवश्यकता है कि उच्च आय और धन वाले वरिष्ठ नागरिकों का इसमें उचित और वाजिब योगदान कितना होना चाहिए।

द कन्वरसेशन एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\