एजेंसी न्यूज

अधिक जांच के कारण ज्यादा मामले आ रहे सामने: तमिलनाडु मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में रोजाना 12,000 लोगों की जांच हो रही है जिसके कारण प्रदेश में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।”

अधिक जांच के कारण ज्यादा मामले आ रहे सामने: तमिलनाडु मुख्यमंत्री
जमात

चेन्नई, पांच मई तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमण के 500 से अधिक मामले सामने आने के एक दिन बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि प्रदेश में अधिक संख्या में जांच के कारण ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने घर जाने के इच्छुक प्रवासी मजदूरों के लिए एक सप्ताह के भीतर ट्रेनों की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में रोजाना 12,000 लोगों की जांच हो रही है जिसके कारण प्रदेश में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल तमिलनाडु में ही 50 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच की जा रही है और जांच कराने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि जनता को कोविड-19 के अधिक मामलों की पुष्टि होने को लेकर डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि सभी मोर्चों पर कोविड-19 की रोकथाम के लिये उपाय किये जा रहे हैं।

      प्रवासी श्रमिकों के बारे में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सरकार अपने गृह राज्य वापस जाने के इच्छुक लोगों के लिए ट्रेनों की व्यवस्था करेगी।

       उन्होंने कहा कि काम फिर से शुरु करने की अनुमति दे दी गई है इसलिए जो रुकना चाहते हैं वे रुक सकते हैं।

      तमिलनाडु ने सोमवार को कोविड-10 के 527 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3,550 हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).