एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्रामीण इलाकों में 21 जून को कोविड टीके की अधिक खुराकें दी गईं: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की है और करीब 64 प्रतिशत खुराकें ग्रामीण इलाकों में दी गई हैं।

देश की खबरें | ग्रामीण इलाकों में 21 जून को कोविड टीके की अधिक खुराकें दी गईं: सरकार

नयी दिल्ली, 22 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की है और करीब 64 प्रतिशत खुराकें ग्रामीण इलाकों में दी गई हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि 21 जून को सबसे अधिक टीके मध्य प्रदेश में लगे ,इसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और असम का स्थान रहा।

महामारी के हालात और टीकाकरण की स्थिति पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा, “ 21 जून 2021 को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई --एक दिन में 88.09 लाख टीके लगे ।”

अधिकारी ने बताया इनमें से 36.32 प्रतिशत टीके शहरी इलाकों में और 63.68 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई गई हैं।

सरकार ने कहा कि टीकाकरण जनवरी के मध्य में शुरू हुआ और तब से भारत ने 22 जून की दोपहर तीन बजे तक कोविड-19 टीकों की 29.16 करोड़ खुराकें लगा दीं हैं।

सरकार ने यह भी कहा कि देश में कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन कोविड-19-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).