देश की खबरें | मूसेवाल हत्याकांड : पंजाब पुलिस को जग्गू भगवानपुरिया की ट्रांजिट रिमांड मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में जांच के लिए बुधवार को कुख्यात आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया की एक दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की।

चंडीगढ़, 29 जून पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में जांच के लिए बुधवार को कुख्यात आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया की एक दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस का एक दल भगवानपुरिया को दिल्ली की जेल से बुलेटप्रूफ वाहन में पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में ला रहा है।

पुलिस रिमांड के लिए उसे मानसा की एक अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल ने मानसा की एक अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था।

भगवानपुरिया को कुख्यात आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है, जिसे इस हत्याकांड के मामले के सिलसिले में ट्रांजिट रिमांड पर राज्य लाया गया था।

तकरीबन एक सप्ताह पहले पंजाब पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) और 'एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स' के प्रमुख प्रमोद बान ने कहा था कि बिश्नोई ने गायक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता होने की बात स्वीकार की थी और वह पिछले अगस्त से इसकी योजना बना रहा था।

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, भगवानपुरिया के एक वकील ने कहा कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली में अदालत के समक्ष एक आवेदन दिया था जिसमें कहा गया था कि उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट है।

पुलिस की दलील थी कि भगवानपुरिया ने मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति की थी।

वकील ने कहा कि कुख्यात आरोपी ने अदालत में इस आरोप का विरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड