जरुरी जानकारी | मूडीज ने भारत के जीडीपी अनुमान को संशोधित किया, पहले के मुकाबले स्थिति में सुधार की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर सर्विसेस ने 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान में बृहस्पतिवार को अपने पिछले अनुमान के मुकाबले कुछ सुधार किया। मूडीज ने 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.9 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान जताया है जबकि इससे पहले उसने 9.6 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान लगाया था।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर सर्विसेस ने 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान में बृहस्पतिवार को अपने पिछले अनुमान के मुकाबले कुछ सुधार किया। मूडीज ने 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.9 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान जताया है जबकि इससे पहले उसने 9.6 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान लगाया था।

मूडीज ने कहा लंबे और कड़े लॉकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौट रही है। लेकिन यह सुधार बिखरा हुआ है।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

अपनी वैश्विक वृहद परिदृश्य 2021-22 रपट में मूडीज ने 2021 के लिए भी देश की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 8.6 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह 8.1 प्रतिशत था। वर्ष 2019 में भारत ने 4.8 प्रतिशत की दर से आर्थिक वृद्धि की थी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2020 के कैलेंडर वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 8.9 प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान है। पहले यह अनुमान 9.6 प्रतिशत की गिरावट का था। लंबे और कड़े लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में करीब 24 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

देश में 69 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन रहा। इसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राज्य और स्थानीय स्तर पर इसका बार-बार विस्तार किया गया। लॉकडाउन में ढील धीरे-धीरे चरणों में दी गयी जबकि स्थानीय स्तर पर रोकथाम क्षेत्र में प्रतिबंध बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\