देश की खबरें | छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र मंगलवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र मंगलवार से शुरू होगा। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस आखिरी सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।

रायपुर, 17 जुलाई छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र मंगलवार से शुरू होगा। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस आखिरी सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।

इस मॉनसून सत्र में राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कथित घोटालों और नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन सहित कई मुद्दों पर भूपेश बघेल सरकार को घेरने का फैसला किया है।

मॉनसून सत्र के दौरान भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाएगी। विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल ने कहा, ''छत्तीसगढ़ के लोग कांग्रेस और उसकी नीतियों से नाराज हैं। हम सदन में जनता की आवाज उठाएंगे। भाजपा इस सत्र में भूपेश बघेल सरकार में हुए कोयला, शराब, जमीन, राशन और लोक सेवा आयोग से संबंधित घोटालों का मुद्दा उठाएगी।''

चंदेल ने कहा कि कांग्रेस 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। हजारों संविदा कर्मचारी (विभिन्न सरकारी विभागों के) अपनी सेवा को नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर हैं।

भाजपा इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी। भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि यदि वह छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी।

चंदेल ने कहा कि उनकी पार्टी सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाएगी और सत्ताधारी दल कांग्रेस को बेनकाब करेगी जो कथित तौर पर भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चलने वाले मॉनसून सत्र में कुल चार बैठकें होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान