देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचा मानसून
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिमी मानसून बृहस्पतिवार को पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून पंजाब के उत्तरी हिस्सों और चंडीगढ़ तक बुधवार को पहुंच गया था और कई स्थानों पर बारिश भी हुई थी।
चंडीगढ़, 25 जून दक्षिण पश्चिमी मानसून बृहस्पतिवार को पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून पंजाब के उत्तरी हिस्सों और चंडीगढ़ तक बुधवार को पहुंच गया था और कई स्थानों पर बारिश भी हुई थी।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ मानसून पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों की तरफ बढ़ चुका है। मानसून का उत्तरी क्षेत्र नागौर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से गुजरता है।’’
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
दोनों ही राज्यों में अधिकतम तापमान में सामान्य की अपेक्षा कुछ डिग्री की डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यही स्थिति दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में भी रही।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। हरियाणा के नरनौल में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे हैं। वहीं हिसार में तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। करनाल में दिन में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
यह भी पढ़े | चीन की सरकार और चीनी दूतावास ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले आरजीएफ को दिया था दान.
पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अमृतसर और लुधियाना में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान क्रमश: 33.5 और 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हरियाणा और पंजाब के दूरदराज इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जाहिर की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)