देश की खबरें | मानसून की बारिश से केरल में बिजली का बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानसून के कारण पिछले सप्ताह केरल में हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से राज्य के बिजली आपूर्ति ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, दो जून मानसून के कारण पिछले सप्ताह केरल में हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से राज्य के बिजली आपूर्ति ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) ने बताया कि उच्च वोल्टेज पारेषण वाले 3,153 खंभे और निम्न वोल्टेज पारेषण वाले 23,339 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बोर्ड के अनुसार, उच्च वोल्टेज वाली 2,826 और निम्न वोल्टेज वाली 61,637 तारें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

इस नुकसान के कारण 81.99 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

केएसईबी ने कहा कि अब तक 76.35 लाख से अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

बोर्ड ने कहा है कि बिजली वितरण क्षेत्र को करीब 164.46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

पिछले सप्ताह के अंत में शुरू हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई लोगों को अपने घर खाली करने पड़े और कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर