देश की खबरें | मानसून ने गोवा, तटीय एवं दक्षिण महाराष्ट्र में दस्तक दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून ने बृहस्पतिवार को गोवा और दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के हिस्सों में दस्तक दे दी और इसके अगले दो दिनों में इसके और आगे बढ़ने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां दी।

जियो

मुंबई, 11 जून दक्षिण पश्चिम मानसून ने बृहस्पतिवार को गोवा और दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के हिस्सों में दस्तक दे दी और इसके अगले दो दिनों में इसके और आगे बढ़ने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां दी।

विभाग ने अगले 48 घंटे में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 36,07 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 152 की मौत, कुल संख्या 97,648 हुई.

मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने कहा ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है। यह हरनई (तटीय रत्नागिरि जिले में), सोलापुर (दक्षिण महाराष्ट्र में), रामागुंडम (तेलंगाना) और जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के ऊपर से गुजर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की जाती है।’’

यह भी पढ़े | शर्मनाक! उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सड़क पर पड़ी लाश को कूड़ा गाड़ी से उठाया गया, 3 पुलिस वाले सहित 4 निगमकर्मी सस्पेंड.

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तटीय सिंधुदुर्ग जिले (जिसकी सीमा गोवा से लगती हैं) के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे से बारिश हुई है। यह जिला महाराष्ट्र के दक्षिणी छोर पर स्थित है। साथ ही अंबोली, वेंगुरला और अन्य पड़ोसी इलाके में भी बारिश हुई है।

पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों सहित राज्य के कई हिस्सों में मॉनसून-पूर्व वर्षा हुई है।

पिछले सप्ताह बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना वायरस संक्रमण के अलावा मानसून से संबंधित बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताते हुए परामर्श जारी किया था।

बीएमसी ने नागरिकों से कहा था कि यदि उन्हें ठंड लगने, जोड़ों में दर्द, चकत्ते, खांसी, सांस फूलने, दस्त, उल्टी और गले में खराश जैसे लक्षणों के साथ बुखार हो तो वे आसपास के क्लीनिक जाएं या सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को सूचित करें।

इस बीच तटीय राज्य गोवा में पूरे बृहस्पतिवार को वर्षा हुई।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पणजी में बताया कि दिन में गोवा में मानसून पहुंच गया और 12-13 जून के लिए भारी वर्षा का एक ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि गोवा में बुधवार से ही व्यापक वर्षा हो रही है। दक्षिण गोवा के मडगांव में अधिकतम सात सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

विभाग ने मछुआरों से समु्द्र में नहीं उतरने की सलाह दी।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून बृहस्पतिवार को ओडिशा भी पहुंच गया। मानसून ने मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम सहित कई जिलों कवर कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू